जुलाई 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 अधिकारी-कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति पत्र
ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद। पुलिस विभाग में उत्साहवर्धन और बेहतर कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘कॉप ऑफ द मंथ’ योजना के तहत जुलाई 2025 में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 5 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।
सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी और उनके कार्य –
उप निरीक्षक ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल (थाना मैनपुर) – स्कूली बच्चों को साइबर फ्रॉड, नशा मुक्ति, यातायात, अभिव्यक्ति ऐप व चेतना कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करने में विशेष भूमिका।
प्रधान आरक्षक प्रदीप सिंह (थाना छुरा) – वन्य जीव खाल और गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता।
प्रधान आरक्षक जितेंद्र साहू (थाना राजिम) – उत्तराखंड से धोखाधड़ी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में अहम योगदान।
आरक्षक मुरारी यादव (थाना गरियाबंद) – ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 12 गुमशुदा बच्चों की बरामदगी।
आरक्षक मोहित ध्रुव (साइबर सेल) – जनवरी से अब तक 300 से अधिक गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढकर उनके स्वामियों को लौटाना।
पुलिस विभाग का मानना है कि इस पहल से अधिकारियों-कर्मचारियों में कार्य के प्रति उत्साह और जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है। ‘कॉप ऑफ द मंथ’ योजना आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
गरियाबंद पुलिस का सम्मान – ‘कॉप ऑफ द मंथ’ से बढ़ाया मनोबल








