नेवई। नेवई के बैकुंठधाम मंदिर के पीछे नर्सरी इलाके में कुछ अजीब सी हलचल की खबर पुलिस को मिली। मुखबिर ने बताया”कुछ लड़के गांजे का धंधा कर रहे हैं…”
पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई। थाना प्रभारी कमलसिंह सेंगर के नेतृत्व में टीम पहुंची और जैसे ही मौके पर पहुंची, तीन युवक वहां से गांजा बेचते पकड़े गए।
पहला नाम था सुजल सिंह, 20 साल का, मरोदा इलाके का रहने वाला। उसके पास से बोरी में भरा 1.238 किलो गांजा, एक स्प्लेंडर बाइक और एक iPhone 15 मिला।
दूसरा युवक था सोनू साहू उर्फ शेखर, जिसके पास से गांजा बिक्री की नकदी, एक और बाइक और मोबाइल बरामद हुआ।
तीसरा था एक नाबालिग, जो इसी धंधे में लिप्त पाया गया।
तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। कुल बरामदगी – गांजा, दो बाइक, तीन मोबाइल और नकदी जिसकी कीमत थी ₹1.30 लाख से ज्यादा।
पुलिस की तफ्तीश में एक और नाम सामने आया अभिषेक, जो फरार था। लेकिन ज्यादा दिन नहीं छुप पाया। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया गया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमलसिंह सेंगर के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना हुई। टीम में शामिल थे उनि महेश्वर लाल देवांगन, सउनि रामचंद्र कंवर, सउनि निगम पात्रे और आरक्षक क्र. 1603 रवि बिसाई।
यह सब हुआ ऑपरेशन विश्वास के तहत। नेवई पुलिस की चौकसी और मुस्तैदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नशे के धंधे अब नहीं चलने देंगे।








