Buy Advt. Space

भिलाई : प्लांट के अंदर महिला मजदूर ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

By




दुर्ग। एनएसपीसीएल पुरैना पावर प्लांट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 54 वर्षीय महिला मजदूर ने कार्यस्थल के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान डुंडेरा निवासी रामेश्वरी साहू के रूप में हुई है, जो पिछले 15 वर्षों से प्लांट में मजदूरी का कार्य कर रही थीं।

घटना के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुरानी भिलाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

नगर पुलिस अधीक्षक हरीश पाटिल ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला ने कार्यस्थल पर ही आत्मघाती कदम उठाया है। अब पुलिस परिवार, सहकर्मियों और प्लांट प्रबंधन से पूछताछ कर रही है, ताकि मौत के कारणों का खुलासा किया जा सके।

यह घटना कई सवाल खड़े करती है क्या महिला किसी मानसिक या पारिवारिक दबाव में थी? क्या कार्यस्थल पर कोई तनाव था? पुलिस की जांच से ही इन पहलुओं पर रोशनी पड़ सकेगी।

Leave a Comment