भिलाई ! थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्र से ट्यूशन पढ़ने गई दो नाबालिग बालिकाओं के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए नागपुर रेलवे स्टेशन से उन्हें सकुशल बरामद कर लिया।
दिनांक 10 जुलाई को दोनों बालिकाएं शाम 4 बजे से घर नहीं लौटी थीं। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में गुम इंसान क्रमांक 08/2025 एवं 09/2025 दर्ज किया गया। नाबालिग होने के कारण अपराध क्रमांक 91/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्य प्रकाश तिवारी एवं क्राइम डीएसपी श्री अजय सिंह के निर्देशन में तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने पावर हाउस, दुर्ग, रायपुर रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के CCTV फुटेज खंगाले।
रायपुर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर दोनों लड़कियां दिखाई दीं।
सूचना के आधार पर समता एक्सप्रेस की जांच कराई गई।
अंतत
नागपुर रेलवे स्टेशन पर CCTV में दोनों लड़कियां नजर आईं, जहां से पुलिस टीम ने उन्हें सकुशल बरामद किया।
🔹 पूछताछ में दोनों बालिकाओं ने स्वेच्छा से घूमने जाने की बात कही एवं किसी आपराधिक घटना से इंकार किया।
🔹 पूरी कार्रवाई के बाद दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
टीम की सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सउनि पुनित राम वर्मा, प्र.आर. परस राम साहू, आरक्षक राकेश प्रजापति, विश्वजीत सिंह, युगल देवांगन, म.आर. गीतेश्वरी शर्मा, एसीसीयू के सउनि भरत यादव, प्र.आर. धनंजय वर्मा, आरक्षक जुगनू सिंह व अजीत सिंह की सतर्कता व मेहनत उल्लेखनीय रही।
पुलिस प्रशासन की सजगता एवं त्वरित कार्रवाई से एक संभावित गंभीर घटना टली और बालिकाएं सकुशल घर लौट सकीं।








