छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट की. इस पोस्ट में उन्होंने टोल फ्री नंबर लिखते हुए जनता से अपील की कि अगर उनके आसपास किसी भी घुसपैठिए की जानकारी हो तो वह टोल फ्री नंबर पर जानकारी दें. उन्होंने लिखा- ‘1800 233 1905 घुसपैठियों की – सिर्फ चर्चा न हो… यदि जानकारी है तो इस नंबर पर उपलब्ध अवश्य करवाएं.’
यूजर ने पोस्ट पे किया कमेंट
डिप्टी CM विजय शर्मा की इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘यदि रोड खराब हो, सड़क-रोड न होकर दलदल बन जाए तो कहां सूचना देना है मंत्री महोदय जी?’
इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए विजय शर्मा ने लिखा- ‘94252 36333 इस नंबर पर क्यूंकि ये इन्ही की दें है.’ इसके जरिए डिप्टी CM विजय शर्मा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसा.









