Buy Advt. Space

गांजा बेचने वाला फरार आरोपी आखिरकार पुलिस की पकड़ में आया!

By



थाना नेवई !गांजा बेचने वाला फरार आरोपी आखिरकार पुलिस की पकड़ में आया!
घटना में इस्तेमाल हुई “गांजा-गाड़ी” भी बरामद!
पहले ही दो आरोपी सलाखों के पीछे, अब तीसरे ने भी पकड़ा जेल का टिकट!
कुल 5 किलो ‘हरियाली’ (गांजा) की हुई थी बरामदगी!



कहानी कुछ यूँ शुरू हुई…



दिनांक 03/05/2025 को पुलिस को मुखबिर की ब्रेकिंग न्यूज मिली कि मौहारी मरोदा नर्सरी के पास कुछ लोग “खुशबूदार हरा माल” (गांजा) बेचने निकले हैं।

मौके पर रेड मारते हुए थाना नेवई की टीम ने दो कलाकारों को रंगे हाथों पकड़ा:
एम.कामेश राव के पास से निकला:
1.280 किलो गांजा (कीमत ₹10,000)
एक जूपिटर स्कूटर (कीमत ₹40,000 – गांजा एक्सप्रेस!)
और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू (₹500 – ताकि नफरत न हो नापतोल से!)


यशोदा सिंह के पास मिला:
3.452 किलो गांजा (₹27,600 का “हरा सोना”)

कुल माल ₹78,100 का जब्त
अपराध क्रमांक 107/2025, धारा 20(ख), NDPS एक्ट दर्ज
दोनों को जेल में “आराम करने” भेजा गया!




पर कहानी में ट्विस्ट बाकी था…

तीसरा सदस्य प्रभुनाथ सिंह उर्फ़ “भागा हुआ भाई” तब से भागा फिर रहा था!
पुलिस ने उसकी तलाश जारी रखी और आखिरकार 30/06/2025 को धर दबोचा!

पूछताछ में बताया कि “मैं ही हूं असली ड्राइवर – गांजा वाली होंडा सिटी लेकर आया था!”
गा

होंडा सिटी CG07LJ 3600– अब पुलिस की कस्टडी में!

आरोपी को “ज्यूडिशियल रिमांड” की सैर पर जेल रवाना किया गया।


इस मिशन की कामयाबी में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला, सउनि रामचंद्र कंवर, आरक्षक विजय कुर्रे, रवि बिसाई और ओमप्रकाश श्रीवास की थी Zordaar भूमिका!


गिरफ्तार आरोपी:
नाम: प्रभुनाथ सिंह (उम्र: 45 वर्ष)
पता: मौहारी मरोदा, नेवई


सबक:
“गांजा बेचोगे, जेल की हवा खाओगे!”
“नेवई पुलिस से बच पाना, नामुमकिन है भैया!”

Leave a Comment