हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की प्रक्रिया में तेजी, शुल्क दरें तय
दुर्ग ! जिले में एक अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह निर्णय केंद्रीय मोटरयान अधिनियम, मंत्रालय की अधिसूचनाओं और माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में लिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा आम जनता और कार्यालयीन कर्मचारियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर HSRP लगवाने हेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में रोस्मेर्टा सेफ्टी सिस्टम लिमिटेड कंपनी के अधिकृत कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।
HSRP के लिए मोबाइल नंबर अपडेट जरूरी
HSRP लगवाने के लिए वाहन मालिकों को मोबाइल नंबर अपडेट कराना आवश्यक है। इसके लिए वाहन की आरसी, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर को व्हाट्सएप या SMS के माध्यम से भेजा जा सकता है। अपडेट सेवा के लिए निम्न मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं:
8109562811, 9302833719, 8602089599, 9285359915, 8305169850
HSRP शुल्क विवरण
दोपहिया वाहन: ₹365
तीनपहिया वाहन: ₹427.16
चारपहिया वाहन: ₹656.08
अन्य वाहन: ₹705.64
सभी श्रेणियों पर ₹100 सर्विस चार्ज अलग से देय होगा।
चेतावनी: निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की शिकायत पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, दुर्ग ने जिले के सभी डीलरों एवं कंपनी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं ताकि आम नागरिकों को कोई असुविधा न हो।
एसएचआरपी के लिए मोबाइल नंबर अपडेट कराना अनिवार्य








