Buy Advt. Space

छोटे भाई बड़े भाई को उतारा मौत के घाट पढ़िए पूरी खबर…

By

खैरागढ़ से रवि गहने की रिपोर्ट

खैरागढ़ ! आज सुबह  एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है बता दे कि छोटे भाई बड़े भाई को बीती रात को मामूली सी बात हत्या कर दी।

रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है यह घटना सुनकर गांव में मातम छाया हुआ है ग्राम रिंगा कटेरा में एक परिवारिक बातचीत ने हिंसक मोड़ ले लिया जिससे छोटे भाई ने ही अपने बड़े भाई की जान ले ली  ।यह घटना रात्रि करीब 9: 30 बजे की है। प्रदीप मांडवी पिता हरि चरण मांडवी 37 वर्ष और उसके छोटे भाई राकेश मंडावी ने बेहरमी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया ।

परिवार में खाना खाते समय राकेश ने अपने बड़े भाई प्रदीप मांडवी से अविवाहित होते हुए चर्चा किया और कहा तुम्हारी शादी हो गया मेरा क्यों नहीं यह बात को बार-बार दोहराते हुए तनाव में नजर आ रहे थे खाना खाने के बाद जब प्रदीप पांडवी ने अपने घर से बाहर टहलने निकला था तभी राकेश ने पीछे से आया और बल्ली से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे गंभीर चोट लगते ही प्रदीप नीचे गिर गया इसके बाद राकेश ने उसे पर कई बार वार किया जिससे प्रदीप की मौत हो गया।


परिजन और ग्रामीणों ने तत्काल 112 कि सहायता से प्रदीप को खैरागढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची  और फिरहाल आरोपी राकेश मंडावी  फरार है पुलिस जांच में जुटी है

Leave a Comment