पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम टेमरी में रहने वाले अमन मेघा बंजारे का पहला गाना छत्तीसगढ़ में धूम मचा रहा है सोशल मीडिया पर यह सॉन्ग तेजी वायरल हो रहा है अमन मेघा बंजारे अपने माता पिता के साथ साथ अपने ग्राम का नाम रोशन कर रहे है बता दे कि इनके सोशल मीडिया में लाखो में फॉलोअर्स है। इनके द्वारा यूट्यूब पर “गरीब हव” एल्बम सॉन्ग रिलीज किया है।
“गरीब हव” छत्तीसगढ़ी सॉन्ग
छालीवुड में नए-नए कलाकार ऊपर कर सामने आते रहते हैं “गरीब हव” सॉन्ग अमन मेघा बंजारे के द्वारा राजश्री म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर इसे प्रकाशित किया है बता दे की अमन मेघा बंजारे का “पाटन ब्लॉग” नाम से यूट्यूब चैनल है जिसमें छत्तीसगढ़ के अलग अलग कोने से हजारों सब्सक्राइबर है जिसके चलते पाटन के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में अपना एक अलग पहचान बनाए हुए हैं।
“गरीब हव” छत्तीसगढ़ी सॉन्ग पर दर्शक दे रहे अपनी प्रतिक्रिया
बता दे कि यह सॉन्ग 11 मई को रिलीज हुआ है और अमन मेघा बंजारे के प्रशंसकों का इस सॉन्ग पर प्रतिक्रिया देखने को मिल रहा है यूट्यूब पर कमेंट बॉक्स भरा हुआ है जिसमें “गरीब हव” सॉन्ग पर लोग तारीफ कर रहे हैं।
कौन है अमन मेघा बंजारे
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले अंतर्गत आने वाले पाटन ब्लॉक के ग्राम टेमरी के रहने वाले हैं दोनों पति-पत्नी है और विगत 5 वर्षों से “पाटन ब्लॉग” के नाम से अपना यूट्यूब चैनल चलते हैं।
अमन बंजारे ने बताया कि लगातार यूट्यूब पर हम लोग अपना ब्लॉग कंटेंट बना रहे हैं और लोग हमसे जुड़ रहे हैं इसके साथ-साथ लगातार हम अन्य यूट्यूब पर जो ब्लॉक बनाते हैं उनसे सेमिनार व व्यक्तिगत रूप से मुलाकात होता है जिनका कहना है की एक बार एल्बम सॉन्ग पर कदम रखना चाहिए जिससे हमें भी लगा कि इसमें काम किया जाना चाहिए।
घर वालों का मिला सहयोग
हमारा यह पहला एल्बम सॉन्ग है इसके लिए हमें घर वालों का भरपूर सहयोग मिला है इसके लिए मम्मी,पापा,सहयोगी एवं दर्शकों का अमन मेघा बंजारे ने सभी का धन्यवाद कहा है। आगे कहा कि कुछ नया करने में घर वालों के पूरा पूरा सहयोग मिला है जिसके कारण यह एल्बम सॉन्ग हम रिलीज कर पाए है। उक्त जानकारी अमन बंजारे ने दी है।








