Buy Advt. Space

कलेक्टर ने शासकीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सुशासन तिहार के लंबित आवेदनों पर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की विभागवार गहन समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों पर अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।कलेक्टर ने जिले में 08 नए विद्युत उपकेन्द्रों की स्थापना के लिए जमीन आबंटन में हो रही देरी को लेकर विद्युत विभाग को वन विभाग के साथ आवश्यक समन्वय कर कार्य में प्रगति लाने को कहा। कलेक्टर ने श्रम विभाग के अधिकारी के ई रिक्शा के व्यापक प्रचार प्रसार कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने को कहा, साथ ही क्रेडा विभाग को सौर सुजला योजना के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने राज्य शासन द्वारा शुरू किए गए पंजीयन (रजिस्ट्री) विभाग की 10 नवीन सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी तहसीलदारों को इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे आवास सर्वे के कार्य को निर्धारित अंतिम तिथि 15 मई से पहले पूरा करने को कहा। बैठक में धान उठाव की स्थिति, बायपास मार्ग निर्माण की प्रगति, शिक्षा विभाग में जाति प्रमाण पत्र, अपार आईडी, छात्रवृत्ति सहित अन्य विभागों के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में स्वास्थ्य विभाग से 08 मई को रक्तदान शिविर के आयोजन की तैयारी की जानकारी ली और जिले के अधिकारियों से अधिक से अधिक रक्तदान की अपील की। साथ ही सभी अधिकारियों को रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्यता लेने को भी कहा। इस अवसर पर डीएफओ श्रीमती दिव्या गौतम, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment