Buy Advt. Space

राष्ट्रीय बागवानी मिशन अन्तर्गत शैक्षणिक भ्रमण हेतु कृषकों को किया गया रवाना

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! एकीकृत बागवानी विकास मिशन के घटक राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनान्तर्गत कृषको का शैक्षणिक भ्रमण क्रियान्वयन हेतु कोण्डागांव जिले के 50 कृषकों का चयन कर इंडियन इंस्टिटयूट ऑफ ऑयल पॉम रिसर्च पेदावेगी आंध्रप्रदेश कृषको को त्रिदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण हेतु रवाना किया गया है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शैक्षणिक भ्रमण के लिए जिले के ऑयल पॉम रोपित बाहूल्य क्षेत्र विकासखण्ड कोण्डागांव, फरसगांव एवं केशकाल के कृषकों को भेजा गया है।

जिला कोण्डागांव में ऑयल पॉम योजना अन्तर्गत अब तक 387 हेक्टेयर में ऑयल पॉम पौधरोपण किया जा चुका है, जिसमें वर्ष 2021-22 में रोपित पौधों पर फल फूल आना प्रारम्भ हो चुका है। ऑयल पॉम के विपणन की अनुबंधित व्यवस्था है। कृषकों को उद्यानिकी फसल विशेषकर ऑयल पॉम खेती के प्रति विशेष जागरूकता हेतु ऑयल पॉम योजना से लाभांवित एवं ऑयल पॉम पौध रोपित करने वाले इच्छूक कृषकों को शैक्षणिक भ्रमण में सम्मिलित किया गया है। भ्रमण रवानगी के समय उद्यान विभाग से श्री व्ही.के.गौतम, सहायक संचालक उद्यान, कोण्डागांव श्री मोहम्मद नवाज, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, फरसगांव, (नोडल अधिकारी कृषक भ्रमण) एवं श्री हिमाचल नेताम, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, कोण्डागांव उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Comment