Buy Advt. Space

श्री राम जी के प्रिय सखा गुहराज निषाद जयंती समारोह निषाद समाज परिक्षेत्र छुरा व गरियाबंद द्वारा कलश यात्रा निकला गया।

By

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट
गरियाबंद ! अखिल ब्रह्माण्ड नायक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चंद्र जी के प्रिय सखा गुहराज निषाद की जयंती  दिन बुधवार को स्थान ग्राम लोहझर (छुरा) में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है । विनीत में निषाद (कंवर) समाज परिक्षेत्र छुरा गरियाबंद जिला छत्तीसगढ़, कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे इष्ट देव की पूजा, 10 बजे से लोक चिन्हारी भरथरी गाथा, ग्राम सिकोसा बालोद जिला की प्रस्तुति 12:00 अतिथि स्वागत एवं  उदबोधन, सुपर 2:00 बजे भोजन भंडारा का भी कार्यक्रम में शामिल है। परम सम्माननीय अतिथिगण में माननीय श्री रोहित साहू जी (विधायक राजीव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 54), अध्यक्षता माननीय धनशाय निषाद जी (अध्यक्ष निषाद समाज छुरा परिक्षेत्र), विशिष्ट अतिथि माननीय  श्रीमति लु केश्वरी निषाद जी (अध्यक्ष नगर पंचायत छुरा), माननीय  श्रीमति मीरा ठाकुर जी (अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा), माननीय श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी जी (जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 05), माननीय श्री संदीप पांडेय जी,(भाजपा मंडल अध्यक्ष पाण्डुका), माननीय श्रीमती सुखवाती टांडे जी,(सदस्य जनपद पंचायत चुनाव छुरा क्षेत्र क्रमांक 09), माननीय यशवंत ठाकुर जी, (सरपंच ग्राम पंचायत लोहझर), निषाद समाज के परम सम्माननीय गृहराज निषाद जी श्री रामचंद्र जी के साथ माता सीता और बंधु लक्ष्मण जी को नदी पार करवा के भगवान के परम मित्र हो गए। प्रत्येक समाज के एक आदरणीय होते है जो इतिहास में कुछ ना कुछ किए रहते है जिसे उनके किए हुए कार्यों के लिए याद किया जाता है।

Leave a Comment