Buy Advt. Space

स्प्रिंगबोर्ड पब्लिक स्कूल, सोहागपुर के तीन छात्रों का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन |

By

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट
गरियाबंद ! जिला मुख्यालय से महज 7 किमी. की दूरी पर स्थित स्प्रिंगबोर्ड पब्लिक स्कूल, सोहागपुर, गरियाबंद में कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाले छात्र पुष्कर देवांगन, षाटांश साहू और कृतज्ञ निषाद का आज जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हुआ |


छात्रों के चयनित होने पर विद्यालय में प्रसन्नता की लहर हैं |
सभी छात्रों एवं अभिभावकों को विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनायें प्रेषित की गई |
विद्यालय के संचालक श्री इसहाक बाघ, प्राचार्या श्रीमती कुसुम बाघ,शिक्षिका नेहा यादव, दीपिका तिर्की, प्रीति साहू, शिक्षक खेमनारायण साहू, दीपक कुमार सहित अन्य स्टाफ एवं सभी अभिभावकों का सराहनीय योगदान रहा |

Leave a Comment