Buy Advt. Space

मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति की बैठक संपन्न

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित, कोण्डागांव के संचालक मंडल की बैठक आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में ईथेनॉल प्लांट के प्रबंध संचालक श्री विकास खन्ना द्वारा प्लांट संचालन शुरू करने के लिए आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया ।

कलेक्टर ने मक्का ईथेनॉल प्लांट को बेचने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा बैठक में ईथेनॉल प्लांट की कमिश्निंग, संचालन हेतु विभिन्न निविदा आमंत्रण, प्लांट के लिए आवश्यक केमिकल्स, यीस्ट एवं एंजाइम की खरीदी और संचालन हेतु अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संचालक मंडल के सदस्यगण उपस्थित थे।

Related News

Leave a Comment