Buy Advt. Space

समावेशी शिक्षा के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में समावेशी शिक्षा के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आयोजित राज्य स्तरीय क्रीड़ा, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2024-25 में जिले के प्रतिभागी भी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 06 मार्च से 07 मार्च 2025 तक स्व. बी.आर. यादव खेल परिसर, बहतराई, सीपत रोड, बिलासपुर में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आज जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता प्रारंभिक एवं माध्यमिक स्तर पर आयोजित होगी, जिसमें बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग वर्ग निर्धारित किए गए हैं। जिले से कुल 30 प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं।

प्रतिभागियों की सुरक्षा, सहयोग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री सुकटा राम मरावी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मार्गदर्शन में बीआरपी, स्पेशल एजुकेटर, अटेंडर और आया प्रतिभागियों की देखरेख एवं सहयोग के लिए नियुक्त किए गए हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक ने अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Related News

Leave a Comment