कामेश पाल की रिपोर्ट
खैरागढ़: कल शाम तकरीबन 6 बजे के आसपास
ग्राम खपरी सिरदार में बिजली की चपेट में आने से 38 वर्षीय प्रमोद कुमार कंवर की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार कंवर बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन बनाने का काम कर रहा था। इस दौरान वह चालू बिजली की लाइन को पकड़ लिया, जिससे उसका सन्तुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया।
घायल प्रमोद कुमार को तुरंत सिविल अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस दुर्घटना से प्रमोद कुमार के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।








