गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट
गरियाबंद ! मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह के तहत 26 फरवरी 2025 को नवीन मेला स्थल चौबेबांधा राजिम में 231 जोड़े का विवाह सम्पन्न कराया जायेगा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम अंतर्गत विवाह कराने के इच्छुक योग्य लड़के-लड़कियों का पंजीयन आंगनबाड़ी केन्द्रों व संबंधित परियोजना कार्यालय में 22 फरवरी तक किया गया। योजना के तहत वधु को 35 हजार रूपये का चेक प्रदाय किया जायेगा।

7 हजार रूपये के श्रृंगार सामग्री व 8 हजार रूपये के विवाह आयोजन मंडप इत्यादि में व्यय किया जाना है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत दिव्यांग कन्या को समाज कल्याण विभाग के अतिरिक्त महिला बाल विकास विभाग से भी योजना का लाभ दिया जावेगा। इसके अतिरिक्त अंतरजातीय विवाह का लाभ इस योजना के अतिरिक्त आदिम जाति विकास विभाग से प्रदाय किया जायेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रूपकुमारी चौधरी सांसद महासमुंद लोकसभा, श्री रोहित साहू विधायक राजिम, श्री इन्द्रकुमार साहू विधायक अभनपुर, श्री जनक धु्रव विधायक बिन्द्रानवागढ़ साथ ही गरियाबंद जिले के नवर्निवाचित नगर पालिका परिषद् व नगर पंचायत के अध्यक्ष व जनप्रतिनिधिगण शामिल होंगे।








