Buy Advt. Space

कोण्डागांव जनपद पंचायत अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान दल को आज जनपद पंचायत कोण्डागांव से रवाना किया गया।

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव जनपद पंचायत अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए 275 मतदान दल को आज जनपद पंचायत कोंडागांव से रवाना किया गया। जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर मतदान दलों के वाहनों को रवाना किया। उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के प्रथम चरण में कोंडागांव विकासखंड में 17 फरवरी को सुबह 06:45 से दोपहर 02 बजे तक मतदान संपन्न होगा। इसके अंतर्गत सरपंच, पंच, जिला पंचायत सदस्य और जनपद सदस्य के पदों का निर्वाचन होगा।

Leave a Comment