Buy Advt. Space

राशि नहीं मिलने से नाराज किसानों का प्रदर्शन नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कुछ मिनट में बहाल हुआ यातायात

By

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट

गरियाबंद ! राशि नहीं मिलने से नाराज किसानों का प्रदर्शन नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कुछ मिनट में बहाल हुआ यातायात
गरियाबंद सहकारी बैंक से राशि न मिलने से नाराज किसानों ने आज नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया बड़ी संख्या में जुटे किसानों ने बैंक के सामने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया जिससे बस कर अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई ।
सूचना मिलते पुलिस मौका पर पहुंची और तत्परता से कार्रवाई करते हुए महज कुछ मिनट में स्थिति को नियंत्रित कर लिया पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद किसानों से चर्चा कर उन्हें शांत कराया गया जिसके बाद हाईवे यातायात बहाल हुआ।


प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि वह लंबे समय से अपनी राशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन बैंक प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शन कर रहे  किसानों को अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा फिलहाल हाईवे पर यात्रा सामान्य हो चुका है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Leave a Comment