Buy Advt. Space

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025: कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों की लिया जायजा

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने गुरूवार को कोंडागांव नगरपालिका परिषद के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और सुचारू रूप से मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने बाजारपारा स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय तथा प्रेम नगर में स्थापित मतदान केंद्रों का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल, छाया और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। वरिष्ठजन, दिव्यांग और महिलाओं के लिए सुगम एवं सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए।शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराना प्राथमिकताकलेक्टर ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को यह निर्देश दिए कि वे निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Comment