कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने गुरूवार को जिला मुख्यालय के विकास नगर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चल रहे मतदान दलों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से कहा कि इस बार एक ई वी एम से दो पदों अध्यक्ष और पार्षद के लिए मतदान होना है। इसलिए अच्छे से प्रशिक्षण में ध्यान दें ताकि मतदान दिवस के दिन कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करें और पूरे मेहनत व लगन तथा पारदर्शिता और निष्पक्ष तरीके से निर्वाचन कार्य संपन्न कराएं।
निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थियों से ईव्हीएम का कनेक्शन की प्रक्रिया एवं ईव्हीएम से अध्यक्ष व पार्षद के लिए मतदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। साथ ही मॉक पोल, ईव्हीएम सील करने की प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों से बारी-बारी से पूछा।इस दौरान कोंडागांव एसडीएम श्री अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया, सीएमओ श्री दिनेश डे उपस्थित थे।








