गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट
गरियाबंद ! गरियाबंद छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री छालीवुड के चर्चित कलाकार और भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश अवस्थी का अचानक निधन हो गया वह नगर निकाय चुनाव प्रचार के सिलसिले में गरियाबंद पहुंचे थे जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई

जानकारी के अनुसार राजेश अवस्थी कल चुनाव प्रचार के बाद रात लगभग 11:30 बजे अपने साथियों के साथ चर्चा कर रहे थे कि इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गरियाबंद जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया निधन की खबर पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिजनों के गरियाबंद पहुंचने के बाद शव को रायपुर ले जाया जाएगा जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राजेश अवस्थी छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने चेहरे थे उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों और सांस्कृतिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उनके निधन को छालीवुड और कला जगत के लिए अपूर्ण क्षति माना जा रहा है।
उनके निधन पर फिल्म इंडस्ट्रीज भाजपा नेताओं और प्रशंसकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है सोशल मीडिया पर भी श्रद्धांजलि संदेशों का ताता लगा हुआ है।








