कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला कार्यालय परिसर में झण्डा फहराया। उन्होंने इस अवसर पर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा कर्मचारीगण एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।








