डुंडेरा/भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य में 26 नवंबर 2023 को सतनामी समाज ग्राम डुंडेरा (महिला पुरुष वर्ग) द्वारा सुभाष चौंक, परम पूज्य गुरु घासीदास मंदिर पावन स्थल में , संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब की तैलचित्र के समक्ष, समाज द्वारा कैंडल जलाकर तथा केक काटकर धूमधाम से संविधान दिवस मनाया गया। उपस्थित सतनामी समाज महिला संरक्षक श्रीमती सुखवती टंडन, महिला उपाध्यक्ष पुष्पा देशलहरे, महासचिव मनीषा बारले, श्रीमती बर्मन, तामेश देशलहरे, पुरुष वर्ग समाज संरक्षक बी.आर मौर्य सर, तेजराम सोनवानी, परमेश्वर जोशी,जासल गेंर्डे, इंद्रजीत सोनी, दाऊलाल मंडले, मेमलाल जी। सतनामी समाज अध्यक्ष केशव महिपाल , समाज साटीदार एवं भंडारी राकेश जांगड़े, समाज उपाध्यक्ष श्री कली राम बंजारे, महासचिव सुनील बंजारे, कोषाध्यक्ष रामेश्वर महिपाल, सामाजिक सक्रिय कार्यकर्ता फिरोज मनहरे, हर्ष देशलहरे, प्रेम शंकर कुर्रे, दीपक चंदेल, नोहर सोनवानी, नंदेश्वर मडले सोनू कोठारी, सोहित महिलांगे, हेमंत खिलारी, विकास बंजारे, नीलकमल कोसरे, एवं देवेंद्र महिपाल तथा समस्त सतनामी समाज ग्राम डुंडेरा द्वारा संविधान दिवस, उत्साह पूर्ण मनाया गया।








