Buy Advt. Space

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के अंतर्गत लीगल एड डिफेंस सिस्टम कार्यालय के संविदा भर्ती हेतु 31 जनवरी 2025 तक कर सकते हैं आवेदन

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट


कोंडागांव  ! जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के अंतर्गत रिक्त डिप्टी लीगल एड डिफेंस कौंसिल के 01 पद एवं अस्स्टिेंट लीगल एड डिफेंस कौंसिल के 02 पद एवं कार्यालय सहायक (Office Assistant) के 01 पद एवं भृत्य (Office peon) के 01 पद पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आंमत्रित किए गये है।
उक्त पदों पर नियुक्ति हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव द्वारा 31 जनवरी 2025 तक आवेदन मंगाये गये है। लीगल एड डिफेंस कौंसिल के पदों के लिए आवेदन प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी 31 जनवरी 2025 के संध्या 05.00 बजे तक रजिस्ट्री/स्पीड पोस्ट अथवा स्वयं की उपस्थिति के माध्यम से अर्हता प्राप्त छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
उक्त पद हेतु आवश्यक अर्हता शर्ते एवं दिशा-निर्देश के लिये जिला न्यायालय कोण्डागांव के शासकीय वेबसाईट https://kondagaon.dcourts.gov.in/ का अवलोकन किया जा सकता है।

Leave a Comment