रायपुर से कामेश पाल की रिपोर्ट
आयुष्मान भारत आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य संस्था को मिला NQAS सर्टिफिकेशन
रायपुर। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार को लेकर लगातार बेहतर प्रयास का सिलसिला जारी है इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अभनपुर ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर रवेली स्वास्थ्य संस्था को राष्ट्रीय स्तर के मानक का सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है जिले के स्वास्थ्य संस्था के एक क्षेत्र में एक और उपलब्धि प्राप्त हुई है जो स्वास्थ्य दिशा में सुधार को दर्शाता है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की विशेषताओं टीम द्वारा दिसंबर 14 तारीख को 12 प्रकार की उपलब्ध सेवाओं का गुणवत्ता परीक्षण के बाद इन्हें प्रमाण पत्र जारी किया गया है इनमें उपलब्ध सेवाएं मरीजों के अधिकार इनपुट सपोर्ट सर्विसेज क्लिनिकल सर्विसेज इनफेक्शन कंट्रोल गुणवत्ता प्रबंधन और आउटकम कैसे पैरामीटर शामिल है

इन कड़े मन को पर खरे उतरने वाले को ही स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिर रवेली में NQAS की टीम ने 14 दिसंबर को भ्रमण व जांच किया जिसमें टीम सदस्य डॉ. सैयद मोइन अख्तर और राधिका मैडम ने 87.89% अंक प्राप्त राष्ट्रीय स्तर मानक उप स्वास्थ्य केंद्र रवेली को सर्टिफिकेशन प्रदान किया इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी बीपी एम अश्वनी पांडे प्रभारी डॉक्टर प्रजल देव ने सभी को बधाई दी और cmho डीपीएम वह जिले के NQAS के टिम का आभार व्यक्ता किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर रवेली प्रभारी कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर
(सी ए च ओ) अनमोल एडुज और रवेली के सरपंच चंद्रकांत सोनकर और फलेश्वर साहू ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक ने सभी के मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।








