Buy Advt. Space

नशा मुक्त भारत अभियान में जनसहभागिता बढ़ाएं

By

कोंडागांव से बन्नूराम यादव कि रिपोर्ट
कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश

कोण्डागांव ! कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभागवार निर्माण कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने विभागवार शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करने और हर जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने इस दौरान माओवाद पीड़ित एवं आत्मसमर्पित व्यक्तियों एवं उनके परिवारों को शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अधिक से अधिक गतिविधियों का आयोजन कर आम नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने और उन्हें जागरूक करने के निर्देश समाज कल्याण विभाग को दिए।
बैठक में कलेक्टर ने सहकार से समृद्धि के तहत सहकारी समितियों का गठन जानकारी ली और कहा कि सहकार से समृद्धि के तहत 100 सहकारी समितियों का गठन किया जाना है, जिसके लिए सभी संबंधित विभाग के अधिकारी समिति गठन की प्रक्रिया में तेजी लाएं। उन्होंने राशन कार्डधारियों के शत-प्रतिशत ईकेवायसी के लिए खाद्य अधिकारी को निर्देश दिए और पीडीएस बारदाने के एकत्रीकरण कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने को कहा। दूसरे राज्यों से छुड़ाकर लाए गए बंधक श्रमिकों और उनके परिवारों को सभी शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जिले के आंगनबाड़ियों को सक्षम आंगनबाड़ी में उन्नयन कार्य के प्रगति की भी समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निमार्णाधीन आवास के प्रगति की जनपद पंचायतवार विस्तृत समीक्षा की और कहा कि स्वीकृत आवास के निर्माण में प्रगति लाने के लिए सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने गांव में हितग्राहियों की बैठक लें और अप्रारंभ कार्य को शुरू कराने तथा निर्माणाधीन कार्य में प्रगति लाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने रबी फसल-2024-25 के लिए तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए जिले में खाद और बीज की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद और बीज की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के निर्माणाधीन भवनों, वाटरशेड के कार्यों, स्वायल हेल्थ एंड फर्टिलिटी योजना से मृदा जांच, सहकारिता विभाग और आदिवासी विभाग के छात्रावास और आश्रम भवन निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल प्रमाणीकरण के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर डीएफओ श्री आर.के. जांगड़े, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related News

Leave a Comment