Buy Advt. Space

नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन 21 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक

By


कोंडागांव से बन्नूराम यादव कि रिपोर्ट



कोंडागांव ! मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर के सिंह के द्वारा नसबंदी (पुरुष नसबंदी पखवाड़ा) कार्यक्रम का शुभारंभ रथ को हरी झण्डी दिखाकर  किया गया। इस अवसर पर डॉ. भावना महलवार डीपीएम एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे



मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 21 नवंबर से 04 दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी पखवाड़े के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छ.ग. के  स्लोगन ‘आज ही शुरूआत करें – पति-पत्नी मिलकर परिवार नियोजन की बात करें’  के साथ प्रचार प्रसार हेतु सारथी रथ को रवाना किया गया, जो कि जिले के प्रत्येक विकासखण्ड एवं गांवो में जाकर पुरूष नसबंदी हेतु  प्रचार- प्रसार कर लोगों को जागरूक करेगा। पुरुष नसबंदी हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा हितग्राही को 3000/- रूपये एवं नसबंदी हेतु लाने वाले प्रेरक (मितानिन, एएनएम, आरएचओ, आंगनबाड़ीकार्यकर्ता या अन्य कोई) को 400 रूपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जनसामान्य से अपील की गई है कि दो या दो से अधिक संतान वाले पुरुष इस पखवाड़ा में भाग लेने एवं नसबंदी करवाकर जीवन को खुशहाल बनाएं।

Related News

Leave a Comment