Buy Advt. Space

CGPSC घोटाले में अदालत ने पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल  को 07 दिन की रिमांड पर भेजा, CBI करेगी पूछताछ….घर से खाना देने और आधे घंटे परिजन से मिलने की मंजूरी…..

By

रायपुर 19 नवंबर 2024:- CGPSC घोटाले में कोर्ट ने टामन सिंह सोनवानी और SK गोयल को 10 दिन की रिमांड पर भेजा, CBI करेगी पूछताछ सीबीआई ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के घोटाले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और कारोबारी एस.के. गोयल को सोमवार को गिरफ्तार किया । दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया,जहां सीबीआई ने उनकी रिमांड की मांग की। आरोप है कि गोयल ने अपने बेटे और बहू को डिप्टी कलेक्टर बनाने के लिए 45 लाख रुपये की रिश्वत दी।


CGPSC भर्ती विवाद में CBI को टामन सोनवानी और श्रवण गोयल की रिमांड मिल गई है। CBI ने सोमवार को CGPSC के पूर्व प्रमुख IAS अफसर टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर  के डायरेक्टर उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया था।

दोनों आरोपियों को CBI स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 7 दिन की रिमांड पर सौंप दिया गया। आरोप है कि गोयल ने अपने बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका को नौकरी दिलाने के लिए चेयरमैन सोनवानी के करीबी के NGO को CSR फंड से 45 लाख दिए थे। पैसे सोनवानी को पहुंचे। इसकी पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की 2021 राज्य सेवा भर्ती परीक्षा में कथित घोटाले के मामले में CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पॉवर इस्पात के डायरेक्टर एस.के. गोयल को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 07 दिन की रिमांड पर जांच एजेंसी को सौंप दिया। मजिस्ट्रेट लीलाधर यादव ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। सीबीआई की कड़ी सुरक्षा में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां सीबीआई ने उनकी पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की थी।

इन नियुक्तियों के खिलाफ पूर्व गृह मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता विधायक ननकी राम कंवर की याचिका

Leave a Comment