कोंडागांव ! जिला एवं केशकाल ब्लाक के अंतिम छोर पर रचे बसे ग्राम – कानागांव के किसान गांव में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्या से अवगत कराते मांग पत्र देने पंहुचे हुए थे ।
गांव वालों का कहना है कि हमारे समस्या को देखते हुए हमारे क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम ने जिला कलेक्टर को स्थाई धान खरीदी केंद्र खोलने पत्र प्रेषित किया था फिर धान खरीदी केंद्र नहीं खोला गया जबकि पिछले वर्ष हमारे गांव में अस्थाई धान खरीदी केंद्र खोलकर किसानों की धान खरीदी किया गया था ।
इस वर्ष गांव में नया धान खरीदी केंद्र खोले जाने की हमें उम्मीद थी । परन्तु अभी तक न अस्थाई धान खरीदी केंद्र खुल पाया है न स्थाई धान खरीदी केंद्र खोला गया है तथा खरीदी केंद्र खोलने के लिए कोई तैय्यारी भी आरंभ नहीं किया गया है । पिछले वर्ष अस्थाई खरीदी केंद्र खोलकर किसानों का धान खरीदी करने के बाद इस वर्ष खरीदी केंद्र न खोलकर हमारे गांव एवं आसपास के गांव के किसानों को 30किलोमिटर से अधिक दूर ईरागांव धान बेचने जाने के लिए शासन प्रशासन हमको लाचार न कर दे इस बात को लेकर हम दुखी चिंतित और आक्रोशित हैं ।
कानागांव में धान खरीदी केंद्र खुलने से कानागांव के किसानों के सांथ हांथ कोरेगांव, किलेपाल , बुयकी जुगानार , पराली , के किसानों को इसका लाभ मिल सकता है ।
सोमवार को कानागांव के पंडोराम गावड़े, लक्ष्मन उइके, सोनसाय उइके,बैजनाथ मंडावी , सुधराम गावड़े,अनेतराम सेठिया,घसिया राम कोर्राम, मंहगुराम कोर्राम, जितेंद्र कुमार कलेपाल गांव से बलिराम यादव , बुयकी जुगानार से जयलु यादव, पराली गांव से बाजुराम गावड़े कोंडागांव जिला कलेक्टर से मिलकर अपनी तकलीफ बताते धान खरीदी केंद्र खोलने का मांग पत्र देने पंहुचे हुए थे ।








