Buy Advt. Space

बिजली विभाग के लापरवाही: बिजली पोल और ट्रांसफार्मर में जगह-जगह खुले सर्किट शहर में दुर्घटनाओं को दे रहे आमंत्रण

By

समुचित रखरखाव ही नहीं कर पा रहा एसपीडीएल

दीनदयाल यदु/जिला ब्यूरो चीफ

छुईखदान । शहर में बिजली विभाग की मानो गंभीर दुर्घटनाओं की प्रतीक्षा में है तभी तो विद्युत संधारण के नाम पर घोर लापरवाही बरती जा रही है ऐसा लगता है कि इसके लिए शासन से मिलने वाली राशि का सदुपयोग नहीं किया जा रहा है जिला मुख्यालय खैरागढ़ के ब्लॉक छुईखदान शहर में ठीक तरह से विद्युत संधारण नहीं करने के कारण अतीत में अनेक विद्युत दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है उसके बावजूद इसके ठीक से सबक नहीं ली जा रही है यहां जगह-जगह ट्रांसफार्मर के नीचे सूखे पत्ते कचरा और झाड़ियां एवं खुली सर्किट हादसा को न्योता दे रही है वहीं अनेक ट्रांसफार्मर और बिजली खंभों में कम ऊंचाई पर खुले सर्किट होने के कारण विद्युत जन्य दुर्घटना अग्नि दुर्घटना जैसी प्रबल दुर्घटना की संभावना बनी हुई है शहर में विद्युत दुर्घटना की आशंका बनी रहती है यह छुईखदान के कई जगहों पर देखने को मिलेगा कई जगह पर बिजली खंबे में मात्र करीब 4 फुट से कम की ऊंचाई पर बोर्ड में तो सीमेंट में चीनी मिट्टी के कैप नहीं लगे हैं जिससे किसी मवेशी व किसी मनुष्य के इसके संपर्क में आने से आने की पूरी आशंका है शहर में विद्युत विभाग की लापरवाही के ऐसे और भी उदाहरण देखने को मिल सकता है छुईखदान में नवागांव रोड टिकरी पारा के पास में लगे ट्रांसफार्मर पर भी यही हाल है वहां पर ट्रांसफार्मर के नीचे सूखे पत्ते कचरा आदि देखने को मिलेगा । उक्त स्थान पर ना ही जाली तार का घेरा नहीं किया गया है झाड़ियां उगी हुई है विद्युत व्यवस्था को लेकर संपूर्ण रख रखाव में विद्युत विभाग लीपा पोती कर रही है बीच-बीच में विद्युत कर्मियों का लाइनमैन आदि को समुचित जूते दस्ताने प्लास्टिक केआदि नहीं मिलने की खबर मिलती रही है ऐसे में विद्युत संधारण के दौरान बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है

Leave a Comment