ठेलकाडीह पुलिस की त्वरित कार्रवाई, प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत आरोपी न्यायालय में पेश...
रिपोर्टर रवि गहने की रिपोर्ट
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई | 29 अक्टूबर 2026
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के थाना ठेलकाडीह क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महरूमखुर्द में ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज एवं वाद-विवाद कर उन्हें परेशान करने के मामले में ठेलकाडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रभुलाल वर्मा (25 वर्ष), पिता गैंदलाल वर्मा, निवासी ग्राम हरडुवा, थाना घुमका, जिला राजनांदगांव, वर्तमान निवासी ग्राम महरूमखुर्द, थाना ठेलकाडीह के विरुद्ध लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना ठेलकाडीह पुलिस टीम ने आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 46/2026 के तहत धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस की सख्त चेतावनी
ठेलकाडीह पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने, विवाद उत्पन्न करने एवं आम नागरिकों को परेशान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
स्रोत: थाना ठेलकाडीह पुलिस, जिला केसीजी।








