पाटन। पाटन क्षेत्र के ग्राम लोहरसी में शासकीय पशु औषधालय के पास बड़ी मात्रा में मुरुम के भंडारण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां पिछले कुछ महीनों से मुरुम का भंडारण किया गया है।
बताया जा रहा है कि मौके पर करीब 80 हाईवा मुरुम जमा होने की चर्चा है। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि भंडारित मुरुम में से कुछ मात्रा का परिवहन या उपयोग किया जा चुका है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि मुरुम का भंडारण और परिवहन वैध अनुमति के तहत किया गया है तो संबंधित दस्तावेजों की जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। वहीं, यदि आवश्यक अनुमति नहीं ली गई है तो संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
बड़ी मात्रा में मुरुम के भंडारण को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण करने, अनुमति एवं दस्तावेजों की जांच करने तथा स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग मामले की जांच कर भंडारण की वैधता और रॉयल्टी संबंधी स्थिति को लेकर क्या कार्रवाई करता है।








