Buy Advt. Space

अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज ने लगाया रक्तदान शिविर, 72 यूनिट रक्तदान

By

जिला चिकित्सालय दुर्ग में अग्रवाल युवा मित्र मंडल और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने किया आयोजन

दुर्ग। अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 27 सितंबर 2026 को अग्रवाल समाज दुर्ग के अग्रवाल युवा मित्र मंडल एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा जिला चिकित्सालय दुर्ग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के युवाओं और वरिष्ठ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 72 यूनिट रक्तदान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ललित चंद्राकर रहे। इस अवसर पर मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, समाजसेवी हिमांशु चंद्राकर, रक्तदान शिविर के कार्यक्रम प्रभारी दीपक बंसल, अग्रवाल युवा मित्र मंडल अध्यक्ष अमूल बंसल सहित अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर के आयोजन में जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक एवं चिकित्सा विभाग की टीम का सहयोग रहा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार मिंज, ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. संत राम चुरेंद्र, चिकित्सा अधिकारी डॉ. लियामन चौधरी, काउंसलर टी.एस. एंथोनी सहित चिकित्सकीय एवं तकनीकी स्टाफ मौजूद रहा।

आयोजकों ने बताया कि अग्रसेन जयंती के अवसर पर रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। शिविर में समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 72 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

Leave a Comment