Buy Advt. Space

उतई की होनहार छात्रा सेजल साहू का इंस्पायर अवार्ड मॉडल के लिए चयन, अक्टूबर में दिल्ली में करेंगी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

By

उतई। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई की प्रतिभावान छात्रा कु. सेजल साहू ने अपनी नवाचार प्रतिभा से नगर और जिले का नाम रोशन किया है। सेजल के इंस्पायर अवार्ड मॉडल का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।



राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर में 2 और 3 सितंबर 2026 को आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला में सेजल ने अपने मॉडल का प्रभावी प्रदर्शन किया। फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (NITRRFIE) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ‘विकसित भारत 2047 के नवाचार तकनीक’ को बढ़ावा देना था।

सेजल का मॉडल विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती चंद्रकिरण साहू के संरक्षण और भौतिकी व्याख्याता श्री ईश्वर सोनबेर के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर चयन के बाद अब सेजल आगामी अक्टूबर 2026 में दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।

छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और नगर में खुशी का माहौल है। प्राचार्या चंद्रकिरण साहू ने सेजल और उसके परिवार को बधाई देते हुए इसे विद्यालय एवं पूरे उतई नगर के लिए गौरव का विषय बताया।

सेजल ने अपनी सफलता का श्रेय प्राचार्या, मार्गदर्शक शिक्षक ईश्वर सोनबेर और विद्यालय के सभी गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। इंस्पायर अवार्ड प्रभारी श्रीमती नमिता बंसल, श्री पीयूष पंकज, श्रीमती रोमा साहू सहित शाला परिवार ने भी सेजल को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment