Buy Advt. Space

बफरा में खेतों के बीच झुके बिजली के पोल, किसानों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा

By

रवि गहने जालबांधा/बफरा। ग्राम बफरा के खेतों के बीच लगे दो बिजली के पोल खतरनाक रूप से झुक गए हैं, जिससे किसानों और खेतों में काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इन्हें ठीक नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

जानकारी के अनुसार, बफरा निवासी खेलन सिंह साहू ने 11 मई 2026 को बिजली विभाग में शिकायत दर्ज कर झुके हुए बिजली पोल को दुरुस्त कराने की मांग की थी। शिकायत के कई महीने बाद भी विभाग द्वारा मौके पर कोई सुधार कार्य नहीं किया गया है।

वर्तमान में खेती-किसानी का मौसम होने के कारण किसान और मजदूर प्रतिदिन खेतों में काम कर रहे हैं। ऐसे में खेत के बीच झुके बिजली के पोल दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पोल गिरने या बिजली लाइन टूटने की स्थिति में जनहानि और आर्थिक नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्थल का निरीक्षण कर दोनों झुके हुए बिजली पोल को सुरक्षित कराया जाए, ताकि किसानों और खेतों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Leave a Comment