दुर्ग। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) की टीम ने गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को जिला चिकित्सालय दुर्ग का निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं और स्वच्छता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने ओपीडी, विभिन्न वार्डों एवं प्रयोगशाला (लैब) का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान आयोग की टीम ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सेवाओं तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। टीम ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं बनाए रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग के सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीषन कुमार मिंज, ऑर्थो स्पेशलिस्ट डॉ. अखिलेश यादव, अटल लैब इंचार्ज डॉ. जे.पी. मेश्राम, ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. संतराम चुरेंद्र, अस्पताल सलाहकार डॉ. ओम प्रकाश वर्मा, मैट्रन चित्ररेखा बोरकर, एकाउंटेंट योगेश चंद्राकर, ब्लड बैंक टेक्नोलॉजिस्ट रोशन सिंह, हिमांशु चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की टीम ने जिला चिकित्सालय दुर्ग का किया निरीक्षण








