ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायत सचिवों के लिए ऑडिट ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के एटीआर (Action Taken Report) मॉड्यूल पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य लंबित ऑडिट आपत्तियों का समयबद्ध एवं ऑनलाइन निराकरण सुनिश्चित करना था।
दो चरणों में आयोजित हुआ प्रशिक्षण
प्रशिक्षण का पहला सत्र जनपद पंचायत कोण्डागांव के सभा कक्ष में तथा दूसरा सत्र जनपद पंचायत केशकाल के सभा कक्ष में आयोजित किया गया। दोनों सत्रों में पंचायत सचिवों एवं संबंधित अधिकारियों को ऑडिट ऑनलाइन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।
ऑनलाइन निराकरण की प्रक्रिया से कराया अवगत
प्रशिक्षण के दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक की लंबित ऑडिट आपत्तियों के ऑनलाइन निराकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी तथा ऑडिट निराकरण प्रतिवेदन तैयार करने की जानकारी दी गई। साथ ही सभी सचिवों को एटीआर मॉड्यूल का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
प्रशिक्षकों ने संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि लंबित ऑडिट आपत्तियों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों सहित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इससे पंचायतों में वित्तीय पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा।
अधिकारी और पंचायत सचिव रहे उपस्थित
प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा जगदलपुर के संयुक्त संचालक पीयूष प्रसाद, उपसंचालक पंचायत बी.आर. मोरे, जनपद पंचायत केशकाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग सिन्हा, सहायक संचालक न्यायमूर्ति लहरे, ज्येष्ठ संपरीक्षक लोमेश सिंह राजपूत, सहायक संपरीक्षक मनोज नेताम एवं तुलेश्वर सिंह, जिला अंकेक्षक आर.एस. कोर्राम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आरजीएसए) गजेन्द्र साहू, तकनीकी सहायक वीरेन्द्र साहू सहित विकासखंड कोण्डागांव, फरसगांव, माकड़ी, केशकाल एवं बड़ेराजपुर के वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षक, कराधान अधिकारी, संकाय सदस्य, डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे।








