भिलाई। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (ऑल इंडिया रजि.) ने संगठन का विस्तार करते हुए छत्तीसगढ़ के युवा एवं सक्रिय पत्रकार हनु नायक को प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय महासचिव अरविंद कुमार दुबे द्वारा जारी किया गया।
संगठन ने जताया विश्वास
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हनु नायक अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करेंगे। उनके नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा।
पत्रकारों को संगठित करने पर रहेगा फोकस
जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि हनु नायक पत्रकार साथियों के बीच भाईचारा, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हुए संगठन के विस्तार एवं पत्रकार हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति पर जताई खुशी
हनु नायक की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।








