Buy Advt. Space

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में हुआ ‘मन की बात’ कार्यक्रम, DLP प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को मिली डिजिटल संगठन की नई दिशा

By

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला भिलाई द्वारा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में प्रियदर्शिनी परिसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को सुना।

राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, युवा शक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनभागीदारी जैसे विषयों पर प्रकाश डालते हुए देशवासियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उनके विचारों से कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा के प्रति नई प्रेरणा और ऊर्जा मिली।

DLP प्रशिक्षण में डिजिटल संगठन पर हुआ विशेष मार्गदर्शन

‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा DLP (Digital Learning Platform) के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग, संगठनात्मक कार्यों में तकनीक की भूमिका, सोशल मीडिया के जरिए जनसंपर्क मजबूत करने और संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की जानकारी दी गई।

डिजिटल रूप से सशक्त संगठन का लिया संकल्प

कार्यकर्ताओं ने डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को निरंतर दक्ष बनाने तथा संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का संकल्प लिया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, भाजपा जिला मंत्री पारस जंघेल, जिला मीडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल, भाजयुमो प्रदेश मंत्री आकाश सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म जिला प्रभारी मुकेश साहू, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तथा भाजपा के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment