Buy Advt. Space

आधार में मोबाइल नंबर बदलकर लाखों की धोखाधड़ी, नेवई थाना में FIR दर्ज

By

भिलाई/रिसाली में साइबर धोखाधड़ी और पहचान चोरी का गंभीर मामला सामने आया है। रिसाली निवासी राजेश कुमार के आधार कार्ड से बिना अनुमति मोबाइल नंबर बदलकर उनके नाम पर बैंक खाता खोलने और लगभग ₹2.96 लाख का लोन लेने का मामला उजागर हुआ है।


पीड़ित के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को उनके आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर उनकी जानकारी के बिना बदल दिया गया। जानकारी मिलने पर उन्होंने UIDAI हेल्पलाइन 1947 पर संपर्क किया, जहां मोबाइल नंबर बदलने की पुष्टि हुई।


इसके बाद आधार लॉगिन हिस्ट्री और दस्तावेजों की जांच में पता चला कि उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर विभिन्न बैंकों में खाता खोलने की प्रक्रिया की गई। जांच के दौरान कोटक महिंद्रा बैंक, नेहरू नगर में खाता खुलने की जानकारी सामने आई। वहीं सिबिल रिपोर्ट में उनके नाम पर लगभग ₹2.96 लाख का लोन भी सैंक्शन दिखा।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ने नेवई थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment