ब्यूरो रिपोर्ट रवि गहने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (जालबांधा) जिला केसीजी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन में संलिप्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 18 लीटर गोवा अंग्रेजी शराब (कीमत लगभग 12 हजार रुपये) एवं 2 मोटर साइकिल (कीमत करीब 80 हजार रुपये) जब्त की है।
अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई
पुलिस टीम ने 3 मई 2026 को थाना खैरागढ़ और चौकी जालबांधा के संयुक्त अभियान में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।
पहली कार्रवाई में धैरमपुरा चौक के पास आरोपी अजय मोटवानी को 20 नग गोवा प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया।
दूसरी कार्रवाई में ग्राम पवनतरा से सीताराम योगरे को 25 नग शराब एवं एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
तीसरी कार्रवाई में जालबांधा तिराहा पर पिकेट लगाकर तुषार पटेल और रोशन योगी को 55 नग शराब का अवैध परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा गया।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
सभी आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग प्रकरणों में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।








