Buy Advt. Space

भारतमाला प्रोजेक्ट बना मौत का रास्ता: ट्रक से कुचले युवक की दर्दनाक मौत

By


उतई। दुर्ग जिले के उतई क्षेत्र में भारतमाला प्रोजेक्ट के निर्माण स्थल पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 22 वर्षीय विजय बघेल, निवासी शांति नगर उतई, की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजा देने की मांग को लेकर थाना का घेराव किया। इस दौरान शिवसेना के जिला अध्यक्ष सम्राट सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के समर्थन में खड़े होकर न्याय की मांग की।

लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी इस हादसे की बड़ी वजह है।

Leave a Comment