ओड़िशा। क्योंझर जिले के मलिपोसी गांव से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले जीतू मुंडा अपनी बड़ी बहन कालरा मुंडा के बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकालने के लिए परेशान थे। आरोप है कि बैंक कर्मचारी लगातार खाताधारक को स्वयं उपस्थित होने की बात कह रहे थे, जबकि उनकी बहन की मौत जनवरी 2026 में हो चुकी थी।
नियमों और प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण हताश जीतू मुंडा ने अपनी बहन की कब्र खोदकर उसके अवशेष (कंकाल) को झोले में भरकर बैंक पहुंच गए, ताकि यह साबित कर सकें कि उनकी बहन अब जीवित नहीं है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और बैंकिंग प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं।
बहन की मौत का सबूत देने कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई








