ब्यूरो रिपोर्ट रवि गहने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (जालबांधा/करमतरा)जालबांधा। महावीर जयंती के पावन अवसर पर ग्राम करमतरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 51 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
शिविर में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का कार्य करता है। एक स्वस्थ व्यक्ति को समाज की भलाई के लिए नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
इस आयोजन में आसपास के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन समिति के प्रति लोगों ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महावीर, प्रभुदास साहू, जगेसर साहू, संजय साहू, मुकेश कुमार, खेमदास, गोपाल, चंद्रशेखर, कुलदीप, पवन, मनोज, योगेश कुमार सहित समस्त आयोजक समिति के सदस्य एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह रक्तदान शिविर सामाजिक सेवा और मानवता के प्रति जागरूकता का प्रेरणादायक उदाहरण बना।
महावीर जयंती पर करमतरा में रक्तदान शिविर, 51 लोगों ने किया रक्तदान








