दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चिटफंड कंपनी यश ड्रीम के निवेशकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिला प्रशासन निवेशकों की राशि लौटाने की प्रक्रिया में जुट गया है।
प्रशासन द्वारा निवेशकों की सूची तैयार कर ली गई है और उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निवेशकों को राशि लौटाई जाएगी। हालांकि, फिलहाल लौटाई जाने वाली रकम तय नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार, पहले चरण में करीब 4500 निवेशकों को लगभग 7 करोड़ रुपए लौटाए जा चुके हैं। जिले में यश ड्रीम कंपनी के कुल करीब 14 हजार निवेशक हैं, जिन्हें अब अपनी जमा राशि मिलने की उम्मीद है। कंपनी की संपत्तियों की नीलामी से अब तक लगभग 20 करोड़ रुपए शासन के खाते में जमा हो चुके हैं।
प्रशासन ने बताया कि कंपनी की अन्य संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया भी जारी है। नीलामी से प्राप्त राशि भी निवेशकों को लौटाई जाएगी।
इस पहल से लंबे समय से परेशान निवेशकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
दुर्ग में यश ड्रीम चिटफंड निवेशकों को जल्द लौटेगा फंसा पैसा








