Buy Advt. Space

उतई में नशे पर पुलिस का शिकंजा, 2.97 किलो गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

By

उतई दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना उतई क्षेत्र में गांजा बेचने की फिराक में बैठे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.975 किलोग्राम गांजा, मोटर सायकल और 3 मोबाइल फोन सहित कुल ₹2.40 लाख की सामग्री जब्त की है।

ग्राहक का इंतजार कर रहे थे आरोपी

पुलिस को 19 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पतोरा तालाब पार के पास दो व्यक्ति मोटर सायकल में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

तलाशी में खुला पूरा खेल

पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 2.975 किलो गांजा बरामद हुआ। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा बेचने की तैयारी में थे।

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

पुलिस ने दोनों आरोपियों मिलेश कुमार प्रजापति (26 वर्ष) और नंद कुमार यादव (36 वर्ष) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

2.40 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपियों से गांजा (₹1.50 लाख), मोटर सायकल (₹60 हजार) और 3 मोबाइल (₹30 हजार) सहित कुल ₹2.40 लाख की सामग्री जब्त की है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नशे से दूर रहकर सुरक्षित समाज के निर्माण में भागीदार बनें।

Leave a Comment