रिसाली। ब्यूरो रिपोर्ट
शिवजी चौक से लक्ष्मी नगर चौक तक डामरीकरण की सौगात
नगर क्षेत्र में आज विकास कार्यों को लेकर खुशखबरी सामने आई। शासन की उज्ज्वला गैस योजना के अंतर्गत 13 जरूरतमंद हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए, जिससे गरीब परिवारों को धुएं से राहत और स्वच्छ ईंधन उपलब्ध हो सकेगा।

इसी अवसर पर 50 लाख रुपये की लागत से शिवजी चौक से लक्ष्मी नगर चौक तक डामरीकरण सड़क निर्माण का भूमिपूजन भी किया गया। लंबे समय से खराब हालत में रही इस सड़क के बनने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर, सभापति केशव बाछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र कुमार साहू, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, पार्षद सनीर साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

साथ ही राजू जंघेल, शैलेन्द्र सेंनडे, बूथ अध्यक्ष, ओमकेश्वरी मरकंडे, अर्चना हिरवानी, रुपलता साहू, बिन्देस्वरी साहू, बी.के. बिसेन, गजानन कश्यप, इंदु साहू, सीमा साहू, धर्मन्द भगत, सविता धवस, अंचल यादव, शिवदयाल देशमुख, साधुराम देशमुख, अखिलेश गुप्ता, इंजीनियर गोपाल सिन्हा, भाना साहू, सेजा यादव, विष्णु देशमुख, रेवती यादव, संगीता यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।
हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क और गैस सुविधा पहले ही मिल जानी चाहिए थी, क्योंकि खराब सड़क और रसोई गैस की समस्या से जनता लंबे समय से जूझ रही थी। अब उम्मीद की जा रही है कि घोषणाएं केवल भूमिपूजन तक सीमित न रहें, बल्कि तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा हो।
कुल मिलाकर, क्षेत्र के लिए यह पहल राहत और उम्मीद की नई शुरुआत मानी जा रही है, बशर्ते विकास कार्य ज़मीन पर भी उतनी ही तेज़ी से नज़र आएं जितनी मंच से दिखाई देती हैं।

नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू ने बताया कि
जनता का भरोसा हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। विकास कार्यों में विश्वास, गुणवत्ता और प्राथमिकता हमारी पहली कोशिश रहती है। शिवजी चौक से लक्ष्मी नगर चौक तक बनने वाली सड़क का कार्य तय समय में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा, ताकि लोगों को बार-बार परेशानी न हो।








