दुर्ग। दुर्ग पुलिस के प्रधान आरक्षक HC/1260 इंद्रजीत कुमार ने न सिर्फ ठंड में जरूरतमंद गरीबों को कंबल बांटकर मानवता की मिसाल पेश की, बल्कि ड्यूटी के दौरान चावनी चौक पर बुजुर्गों को सुरक्षित सड़क पार कराकर अपनी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भी परिचय दिया।
व्यस्त चावनी चौक में ऑन ड्यूटी रहते हुए इंद्रजीत कुमार ने बुजुर्ग नागरिकों का हाथ थामकर उन्हें सड़क पार करवाई, जिससे यातायात के बीच उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। उनकी इस पहल से वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की मानवीय छवि को करीब से महसूस किया।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि ऐसी पुलिसिंग समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करती है। दुर्ग पुलिस का यह रूप बताता है कि खाकी सिर्फ कानून का पालन नहीं कराती, बल्कि जरूरत के वक्त सहारा भी बनती है।








