Buy Advt. Space

AAP नेता मिथलेश साहू बोले भाजपा निगम सरकार में ठेका-राज

By
Last updated:

बिना कार्य आदेश के 3-3 माह की अवधि बढ़ाकर किया जा रहा करोड़ों का भ्रष्टाचार


6 माह बीत जाने के बाद भी नहीं शुरू हो पाई नई निविदा (Tender) प्रक्रिया शहर की जनता गंदगी से परेशान, भाजपा सरकार ठेकेदारों की जेब भरने में मस्त


रायपुर । आम आदमी पार्टी के नेता मिथलेश साहू ने रायपुर नगर निगम की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि निगम में इस वक्त ‘अंधेर नगरी-चौपट राजा’ वाली स्थिति है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था के नाम पर निगम प्रशासन ने चहेते ठेकेदारों के लिए खजाना खोल दिया है और नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

एक ठेकेदार, तीन वार्ड: यह कैसी सेटिंग?


मिथलेश साहू ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि नगर निगम में बंदरबांट इस कदर हावी है कि एक ही ठेकेदार को तीन-तीन वार्डों की सफाई का जिम्मा सौंप दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या रायपुर में अन्य ठेकेदारों या बेरोजगारों की कमी है? एक ही व्यक्ति को तीन वार्ड देना सीधे तौर पर एकाधिकार (Monopoly) को बढ़ावा देना है, ताकि कमीशनखोरी का खेल आसानी से चल सके। व्यवहारिक रूप से एक ही ठेकेदार के लिए इतने बड़े क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण काम करना असंभव है, जिसका खामियाजा जनता गंदगी झेलकर भुगत रही है।

बिना वर्क ऑर्डर के अवैध विस्तार


साहू ने आगे कहा कि पिछले 6 महीनों में दो बार बिना किसी नए ‘कार्य आदेश’ (Work Order) के 3-3 माह की अवधि बढ़ाई गई है। यह न केवल प्रशासनिक लापरवाही है, बल्कि एक सोची-समझी वित्तीय अनियमितता है। भाजपा सरकार जानबूझकर नई निविदा (Tender) प्रक्रिया शुरू नहीं कर रही है ताकि पुराने ठेकेदारों का कब्जा बना रहे।

जनता के पैसे की लूट बर्दाश्त नहीं


मिथलेश साहू ने चेतावनी दी है कि भाजपा की निगम सरकार जनता के टैक्स के पैसे को अपने मित्रों की जेब में डालना बंद करे। यदि तत्काल प्रभाव से नई और पारदर्शी निविदा प्रक्रिया शुरू नहीं की गई और ‘एक ठेकेदार-एक वार्ड’ जैसे नियमों का पालन सुनिश्चित कर इस बंदरबांट को नहीं रोका गया, तो आम आदमी पार्टी रायपुर की जनता के साथ मिलकर नगर निगम का घेराव करेगी और इस भ्रष्टाचार को बेनकाब करेगी ।

Leave a Comment